Madhya Pradesh Latest News

15 से अधिक ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन सिंह उइके ने किया तूफानी जनसंपर्क प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं नीतियों पर की चर्चा  आज सोमवार 6 नवंबर को भौरा, बीजादेही मंडल के ग्रामों में करेंगी जनसंपर्क

By, बैतूल वार्ता

15 से अधिक ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन सिंह उइके ने किया तूफानी जनसंपर्क
प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं नीतियों पर की चर्चा
आज सोमवार 6 नवंबर को भौरा, बीजादेही मंडल के ग्रामों में करेंगी जनसंपर्क
बैतूल। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने रविवार 5 नवंबर को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्रमांक 132 के 15 से अधिक ग्रामों में तूफानी जनसंपर्क किया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा की इस रैली में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। भाजपा मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने ग्राम अनकावाड़ी, नादू, खोकरा रैयत, खमालपुर, आमढाना, चिखली आमढाना, पाझर, रानीपुर (निमढाना), रानीपुर (लोहारढाना), कुही (जुनाढाना), कुही ( नीबुढाना), कुही (चिकलाढाना), कुही (कुडमी मोहल्ला), हीरावाडी, चारगाव, डोबरी ढाना, शोभापुर, रतनपुर, महेकर, कोयलारी, जुवाड़ी, हर्राढाना, चोरपंडरा, पंढरा में भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी अनकावाड़ी गांव के प्रत्येक नागरिक से मिली और भाजपा के विकास कार्यों, घोषणा पत्र, योजनाओं एवं नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के विकास से जनता भलीभाती परिचित है। मतदाताओं में चुनाव को लेकर अत्यंत उत्साह है। सभी की एक राय है इस बार फिर भाजपा की सरकार। प्रचार अभियान के दौरान जय भाजपा, विजय भाजपा के जयघोष के साथ आने वाली 17 नवंबर को कमल के बटन को दबाने और भाजपा को विजयी बनाने के लिए सभी से आग्रह किया गया।
— भौरा, बीजादेही मंडल में जनसंपर्क आज–
भाजपा प्रत्याशी आज सोमवार 6 नवंबर को भौरा, बीजादेही मंडल के ग्राम बोदरी, सेहरा, केसिया, कान्हेगांव, घिसीबागला, तारा, आवरिया, मंडई, दुमका, चिखली में जनसंपर्क करेंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.