Madhya Pradesh Latest News

कभी नहीं लड़ा विधान सभा चुनाव, अब तय करेंगी मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री, जानिए कौन हैं आशा लाकड़ा

By, बैतूल वार्ता

 

कभी नहीं लड़ा विधान सभा चुनाव, अब तय करेंगी मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री, जानिए कौन हैं आशा लाकड़ा

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के चयने के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षकों के नाम तय कर दिया है।
मध्यप्रदेश के लिए जो तीन नाम तय किए गए हैं उनमें मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण, आशा लाकड़ा हैं।
इन तीन में आशा लाकड़ा का नाम शायद आपको नया लग रहा हो। आशा ने अभी तक कोई विधान सभा चुनाव नहीं लड़ा और अब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेंगी।

जानिए कौन हैं आशा लाकड़ा

आशा लाकड़ा रांची की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री हैं। झारखंड के गुमला जिले के चुहरू गांव रहने वाली हैं। आशा के पिता हरि चरण भगत सीआरपीएफ के जवान थे। आशा की मां नहीं हैं ये चार बहनें हैं। साधारण परिवार की आशा के घर से कोई भी सदस्य का राजनीति से नहीं है।

आशा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रही हैं। एबीवीपी में कॉलेज सचिव से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य तक की जिम्मेदारियां निभाईं। 2010 में आशा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की टीम में महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव बनीं और दिल्ली और पश्चिम बंगाल की प्रभारी रहीं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.