Madhya Pradesh Latest News

हेमंत खण्डेलवाल और भाजपा ने महापाप किया: सुखदेव पांसे

Hemant Khandelwal and BJP committed a great sin by exploiting OBCs: panse

बैतूल वार्ता। हर बार की तरह इस बार भी काग्रेस ओबीसी के मामले को लेकर देर से आई इस मामले को लेकर भाजपा ने चार दिन पहले पत्रकार वार्ता लेकर अपनी बात रख दी थी भाजपा ने जहाँ प्रदेश में 48 प्रतिशत ओबीसी बताया वही काग्रेस ने 52 प्रतिशत ओबीसी का आंकड़ा बताया है।

इधर काग्रेस के पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष नारायण धोटे ने 10 मई को आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर भाजपा को आड़े हाथों लेकर प्रेस नोट जारी किया था।जिसमे भाजपा सरकार की लापरवाही परिणाम बताया। ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस और भाजपा में घमासान मचा हुआ है।

सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल का नाम लेकर भाजपा पर हमला बोल दिया है। पांसे ने कहा कि हेमंत खण्डेलवाल और भाजपा ने ओबीसी का शोषण कर महापाप किया है। भाजपा ने हमेशा ओबीसी को धोखा दिया है। पांसे ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी की जनक है।

आरक्षण देने की शरुआत कांग्रेस ने की

ओबीसी की शुरुआत मुलताई से रामजी महाजन ने की है। पिछड़ा वर्ग का गठन किया और रामजी महाजन को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया है। भाजपा को 18 वर्ष में पिछड़ा वर्ग नजर नही आया। कमलनाथ ने 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। ओबीसी आरक्षण में जो भी हो रहा है इसका पूरा पाप भाजपा को जाता है। आरक्षण को लेकर भाजपा घड़ियाली आंसू बहा रहे है। हेमन्त खण्डेलवाल को आरक्षण पर बोलने का अधिकार नही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.