Madhya Pradesh Latest News

Pregnant by rape: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 15 वर्षीय नाबालिग, केस दर्ज, इधर दो घटनाओं में दो की मौत

15-year-old minor got pregnant after rape, case registered, two died in two incidents here.

अंकित सूर्यवंशी, Betul News 

Pregnant by rape: मुलताई थाना क्षेत्र में के एक ग्राम में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म और इसके बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। नाबालिग 7 माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। वहीं बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम दीपामंडई में पेड़ से गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई तो ट्रैक्टर की दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गंभीर रूप से घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

धमकी देकर जबरन किया दुष्कर्म

Pregnant by rape: दुष्कर्म पीडि़ता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अलकेश उइके द्वारा 11 नवंबर से 30 नवंबर 2021 के बीच उसे धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके चलते वह गर्भवती हो गई और उसे अभी 7 माह का गर्भ है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी अलकेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

पत्तियां तोड़ते समय पेड़ से गिरकर मौत

बोरदेही थाना अंतर्गत ग्राम दीपामंडई में रूपलाल परते (40) महुआ के पेड़ पर चढ़कर बकरियों के खाने के लिए पत्तियां तोड़ रहा था। पत्तियां तोड़ते समय असंतुलित होकर रूपलाल नीचे गिर पड़ा। उसका पुत्र नितेश खेत पहुंचा तो रूपलाल जमीन पर पड़ा था और उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फंसने से गंभीर घायल की मौत

मुलताई थाने के ग्राम काजली निवासी विक्की लोखंडे (22) 14 मई को खेत से घर आ रहा था। इसी दौरान मार्ग में ब्रेक नहीं लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में घुस गया और ट्रैक्टर का स्टेरिंग विक्की के पेट में फस जाने से विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.