बैतूल। बडोरा बैतूल निवासी विनय मसोदकर ने कड़ी मेहनत और अथक प्रयासों के बल पर एनआईटी केरल में ग्रुप बी ऑफिसर (टेक्निकल) के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। विनय, रमेश मसोदकर और चंद्रकला मसोदकर के सुपुत्र हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
विनय मसोदकर पूर्व में सहकारी बैंक आठनेर में भी कार्यरत रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और मित्र मंडली ने बड़े हर्षोल्लास के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवार और मित्रों ने उनके इस चयन को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए विनय की कड़ी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की है। विनय की सफलता ने जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप में कार्य किया है।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राजेश कुमार धूर्वे, महेंद्र सिंह उइके, उत्तम पंडोले, विश्वनाथ उइके, अमित मसोदकर (छोटा भाई), मुकेश साहू, थानेश्वर शर्मा, सतीश पाटिल, हेमंत कुशवाह, संदीप थाटे, आशीष मकोड़े, उपमा, पूनम और अन्य मित्रगण शामिल हैं। विनय मसोदकर की सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी कि कठिन परिश्रम और समर्पण से बड़ी से बड़ी मंजिल को भी पाया जा सकता है।