Madhya Pradesh Latest News

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी; एक की मौत, आठ लोग घायल, तीन गंभीर

Pickup full of laborers overturned; One dead, eight injured, three critical

शाहपुर: पुताई पुट्टी का काम करके हैदराबाद से आरोन जा रहे मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर पलट गई। जिसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। इन सभी को डायल हंड्रेड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल 3 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त हुई पिकअप में 14 लोग सवार थे। वहीं हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया। हादसा शनिवार सुबह 7 बजे का बताया जा रहा है। हादसे में 8 लोग घायल हुए थे। जिनमें से राजा पिता राजेश खटीक उम्र 32 वर्ष निवासी अशोक नगर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अन्य घायलों में गोलू पिता कंछेदी उम्र 32 वर्ष निवासी अशोक नगर, राहुल पिता धर्मेंद्र उम्र 35 वर्ष निवासी अशोक नगर, चंदू पिता कमल खटीक उम्र 37 वर्ष निवासी अशोक नगर, विनोद पिता रामभरोसे उम्र 39 वर्ष निवासी अशोक नगर, दिनेश पिता छोटेलाल उम्र 47 वर्ष निवासी अशोकनगर, कल्लू पिता छोटेलाल उम्र 37 वर्ष निवासी अशोक नगर शामिल हैं। इनमें से 3 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह सभी पुताई पुट्टी का काम करके हैदराबाद से आरोन उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इसी बीच नेशनल हाइवे पर निशाना के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई।

पिकअप में 14 लोग सवार थे। उनमें से 8 लोग घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर 100 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पीएमटी नीरज कहार ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाकर भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.