Madhya Pradesh Latest News

Rashifal 25 May 2022: आज इनका बढ़ेगा व्‍यापार और जॉब के भी अवसर, जाने क्‍या है आपकी राशि में

Aaj Ka Rashifal 25 May 2022: Today the business of these zodiac signs will increase and new jobs will also be available, know what is in your zodiac

Aaj Ka Rashifal 25 May 2022

आज सूर्य वृष और गुरु मीन में है। शनि अब अपनी राशि कुंभ में हैं। चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क और तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष और मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ और वृश्चिक राशि के जातक चन्द्र एवं शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 25 May 2022

मेष राशिफल- आज द्वादश चन्द्रमा और गुरु बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। आपके आज व्यवसाय में लाभ मिल सकता है और यात्रा की संभावना भी बन रही है। आज आपके लिए लाल एवं सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ भी करना लाभदायक होगा।

वृष राशिफल-

आज राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का दिन है। रुके हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन की मिलने की उम्‍मीद भी बन रही है। आज हरा और नीला रंग शुभ है। तिल का दान लाभ प्रदान करेगा।

मिथुन राशिफल-

आज बुध और चन्द्रमा आपके व्यवसाय के लिए अच्‍छे है। नौकरी से संबंधी कोई निर्णय सोच समझ कर लें। आध्‍यात्‍म से आपको सुकुन मिलेगा। आज नीला और लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करने से अच्‍छी खबर मिलेगी।

Daily Horoscope 10th September 2021 Ganesh Chaturthi rashifal whats your rashi says today know in hindi | Daily Horoscope 10th September 2021 राशिफल पर हुई गणेश जी की कृपा, ये पांच राशि

कर्क राशिफल-

सूर्य एकादश में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज नवम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह राशिफल-

इस राशि का स्वामी सूर्य दशम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

कन्या राशिफल- 

सूर्य नवम शुभ है। चन्द्रमा सप्तम भाव में है। गुरु भी सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। कन्या राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल-

गुरु व चन्द्रमा खष्ठम होकर मिश्रित फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

rashifal march 14 2022 on monday know the condition of zodiac signs | Rashifal March 14, 2022: सोमवार को बनेंगे बिगड़े हुए काम, जरा संभलकर पैसा खर्च करें इस राशि के लोग | Hindi News, धर्म

वृश्चिक राशिफल-

गुरु व चन्द्रमा पँचम भाव में रहकर शिक्षा में प्रगति देंगे। चन्द्रमा मीन राशि में तथा गुरु पँचम मंगलमय है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल-

आज गुरु व चन्द्रमा एकसाथ चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मकर राशिफल-

गुरु व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। शनि अब कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हेल्थ को लेकर असमंजस में रहेंगे। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।

मकर राशिफल-

चन्द्रमा द्वितीय व शनि इसी राशि में है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु मीन के आत्मबल में वृद्धि करेंगे।हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल-

गुरु व चन्द्रमा इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। बुध व शुक्र का प्रभाव शुभ है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। बड़े भाई को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.