Madhya Pradesh Latest News

रिश्ता तय करने आ रहे लड़के पक्ष को लड़की वालों ने पीटा, शाहपुर का मामला, केस दर्ज

The boy's side, who went to settle the relationship, was beaten up by the girl, Shahpur's case, case registered

  • सचिन शुक्ला, शाहपुर

शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्ता तय जा रहे लड़के पक्ष के लोगों के साथ लड़की पक्ष के लोगों ने रास्ते में ही रोककर मारपीट कर दी। मारपीट में लड़की पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया गया। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना गुरूवार की बताई जा रही है।

मामले को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में बैतूल कोतवाली के कल्याणपुर में रहने वाले लड़के पक्ष के लोग रिश्ता तय करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के अनिल यादव, संजय यादव, सुनील यादव ने रास्ते में मिले और विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान लड़के पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी की गई। मारपीट में श्रीराम यादव नाम के व्यक्ति को चोट आई है, जिनका शाहपुर अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.