Madhya Pradesh Latest News

Sidhu Moosewala : मशहूर पंजाबी सिंगर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

Famous Punjabi singer Sidhu Moosewala was shot dead, attacked with AK-47

महशूह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की आज दिनदहाड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में तीन अन्य लोग भी घायल हुए है। यह घटना उस समय हुई, जब सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) अपने दो दोस्तों के साथ पंजाब में अपने गांव जा रहे थे। हमलावरों ने उनकी एसयूवी पर एके-47 से गोलियों की बौछार कर दी। कार में उनका खून बहता हुआ दिखाई दिया। मूसेवाला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार कर दिया। फायरिंग में घायल हुए अन्य तीन लोगों को मानसा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कल ही पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

महशूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मौत से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार की सुरक्षा वापस ली थी। हालांकि उनके साथ 424 वीआईपी की सुरक्षा भी वापस ली गई थी। इसी साल मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। मनसा जिले के मूसा वाला गांव के रहने वाले इस पंजाबी सिंगर की अपनी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने गैंगस्टर रैप के लिए खासे लोकप्रिय हुए थे।

ताबड़तोड़ फायरिंग में सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई।

 

भगवंत मान बोले- बख्शे नहीं जाएंगे हत्यारे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा- हत्यारों की तलाश की जा रही है। हत्या से मैं काफी दुखी हूं। हमलावर जो भी होंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। मैं सबसे शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.