Madhya Pradesh Latest News

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी 17 मजदूर घायल

By Betul Varta

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी 17 मजदूर घायल
बैतूल ।। जिले के आमला विकासखंड में आने वाले ग्राम तिरमहू में शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से उसमें सवार 17 मजदूर घायल हो गए। इनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मजदूरों ने बताया कि वे ग्राम तिरमहू के सोनू के खेत पर काम करने जा रहे थे। अचानक मोड़ में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होने से पलट गई। जिससे उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। घायलों को गौरव जांगड़े और उनके साथियों ने निजी वाहन से आमला अस्पताल पहुंचाया। बीएमओ डा. अशोक नरवरे ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पलटने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को सिर, हाथ, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर आमला टीआई संतोष पंद्रे पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। हादसे में गंभीर रूप से घायलों में छन्नाू मोतीलाल सोनी, मोहन, पुष्पलता लखन, रुपाली मोतीलाल, मोहन भूरिया, तब्बू मंगल, बसंती, मनीषा कमलेश शामिल हैं। इनको बैतूल रेफर किया है। घायलों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। उमेश, कल्पना मंगल, सफू, काशी, काजल मंगल, शिफाली रामदास, लक्ष्मी, बिजली, करण का उपचार आमला चिकित्सालय में किया गया है। जिनमें से कुछ घायल आमला में भर्ती हैं। बाकी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.