Madhya Pradesh Latest News

चार विधायक और जिले भर के कांग्रेसी, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

By, बैतूल वार्ता

भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन
गांधी चौक पर चारों विधायक समेत जुटे जिले भर के कांग्रेसी, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
बैतूल। आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस फूल चुनावी मोड में आ चुकी है। शनिवार भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की एकजुटता तब देखने को मिली जब प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के चारों कांग्रेस विधायकों समेत सम्पूर्ण जिले के कांग्रेसी संगठनों से जुड़े पुरुष और महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांधी चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। धरने में काफी बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित हुई थी। धरने में शामिल जनप्रतिनिधियों ने महाकाल लोक में किये गए भ्रष्टाचार सहित सतपुड़ा भवन में हाल ही में हुई कथित आगजनी, बढ़ती महंगाई और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की विफल नीतियों पर भाजपा को जम कर आड़े हाथों लिया। प्रदर्शन के बाद समस्त कांग्रेसी हाथों में सरकार विरोधी तख्ती लिए नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां कांग्रेसजनों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा ने दाल, आटे पर जीएसटी लगाकर लोगों के मुहं से निवाला छीन लिया: पांसे
भाजपा की शिवराज सरकार को कांग्रेस के 15 महीने का हिसाब किताब मांगने का कोई हक नहीं है। उक्त विचार रखते हुए पूर्व मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि पिछले 19 सालों में भाजपा की शिवराज सरकार ने आम जनता को इस हालत में लाकर खड़ा कर दिया है कि जनता सब काम धाम छोड़कर महंगाई की मार से जूझ रही है। पेट्रोल महंगा, अनाज महंगा, डीजल महंगा, रसोई गैस महंगी, सीमेंट लोहा महंगा यहां तक कि लोगो के पेट पर लात मारकर दाल और आटे पर भी जी एस टी लगाकर आम जन के मुह से निवाला तक छीन लिया गया। पिछले कई सालों से बैतूल लोकसभा में भाजपा का सांसद सांसद कर रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर जिले को फूटी कौड़ी तक नसीब नहीं हो पाई। वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ जी की बात करें तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए जहां जिले में फोरलेन और टू लेन सड़कों का जाल बिछा दिया तो वहीं शहरी विकास केंद्रीय मंत्री रहते हुए जिले की सभी निकायों में विकास के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की। उन्होंने ये भेदभाव कभी नहीं किया कि इस निकाय में भाजपा की सरकार है या फिर कांग्रेस की। मध्यप्रदेश की जनता ने जब पिछले चुनाव में कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाया तो इसी बैतूल जिले में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की नल जल , एवं समूह जल योजना के लिए पैसा देकर उन्होंने जनता को पानी मुहैया कराने का काम किया है। जिले के भाजपा सांसद डी डी उइके भी अब फेल हो चुके हैं। डी डी अब बाउंस हो गया है कोई काम का नहीं रहा। अब समय आ गया है , की जन विरोधी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का। श्री पांसे ने उपस्तिथ जन समुदाय से अपील की है कि, नवम्बर माह में होने वाले चुंनाव में कांग्रेस को विजयी बनाकर कमलनाथजी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।
— भाजपा बन गयी, भ्रष्टाचार जुमला पार्टी: डागा–
धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बैतूल विधान सभा के लोकप्रिय विधायक निलय डागा ने भाजपा को एक नए नाम से निरूपित किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा मतलब बी जे पी, मैंने भाजपा को नया नाम दिया है। अब से भाजपा भ्रष्टाचार जुमला पार्टी के नाम से जाना जाएगा। इसकी वजह भी है। वजह ये है कि पिछले कार्यकाल में माननीय कमलनाथ ने जनता को  जितने  भी वचन दिए वो सभी वचन पूरे किए गए। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के निष्क्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के बीच 24 हजार घोषणाएं कर डाली लेकिन आज तक जनता के बीच छोड़ा गया ये जुमला पूरा नहीं हो पाया। शिवराज अपने जेब मे नारियल लिए घूमते हैं जहां गए वहीं एक झूठी घोषणा करके नारियल फोड़ देते है और भूल जाते हैं।वचन निभाने वाले हमारे नेता माननीय कमलनाथ जी ने इस बार भी अपनी जनता को वचन दिया है। हमारी माताओं बहनों को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रति माह 1500 रुपये नारी सम्मान योजना के तहत प्रदान किये जायेंगे लेकिन भाजपा की दोषपूर्ण नीति की तरह इसमें उम्र का कोई बंधन नहीं होगा युवा बहनों के साथ साथ उम्र दराज माताओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। महंगाई से जूझती महिलाओं को यह भी वचन दिया गया है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें मात्र 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। 100 यूनिट तक की बिजली मुफ्त तो 200 यूनिट बिजली का बिल भी हाफ किया जाएगा।
— आग में झोंक दिए गए 18 साल के भ्रष्टाचार के सबूत: शर्मा–
भाजपा सरकार को 100 प्रतिशत झूठी और भ्रष्टाचार से युक्त बताते हुए जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पिछले 18 सालों में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी। जिस महाकाल लोक से सनातनियों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं, उसी महाकाल मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार करने से भाजपा अपने आप को रोक नहीं पाई। लाखों हिंदुओं की भावनाओं को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया। इतना ही नहीं जिस सतपुड़ा भवन की तीन मंजिल आग में जल कर खाक हो गयी मंजिलों में वे फाइलें रखी हुई थी जिनमे भाजपा के पिछले 18 सालों में किये गए लाखों करोड़ों के भ्रष्टाचार के सबूत मौजूद थे। जिसके लिए भाजपा सरकार को माफ नहीं किया जा सकता।
— बेईमान भाजपा ने जनमत के आदेश की उड़ाई धज्जियां: वागद्रे–
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने भाजपा पर कड़ा प्रहार कर सच्चाई उजागर करते हुए कहा कि, भाजपा का सत्ता प्रेम और भ्रष्टाचार इस बात का सबूत है कि इन्होंने वर्ष 2018 में बेईमानी कर जनादेश की धज्जियां उड़ा कर आम जनता की भावनाओं का मजाक उड़ाया था। जनता ने स्पस्ट बहुमत देकर कांग्रेस को प्रदेश की कमान सौंपी थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथजी ने अपने दिए वचनों को पूरा करने के लिए सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू की और प्रदेश वासियों को 100 यूनिट तक कि बिजली माफ किये जाने का वचन पूरा किया था। लेकिन बेईमान भाजपा को यह रास नहीं आया और धन बल का दुरुपयोग कर भाजपा ने ना ही कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का शर्म नाक काम किया बल्कि आम जनता द्वारा कांग्रेस को दिए गए जनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए आम जन का घोर अपमान किये जाने का काम किया था। लेकिन अब समय आ गया है इस भ्रष्टाचार से भरी भाजपा को सबक सिखाने का ।
— पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे चुंनाव: धरमू सिंह–
भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने कहा कि, आने वाले चुंनाव को लेकर जिस तरह से कमलनाथ ने रणनीति तय की है उससे आज कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही उत्साह से भरपूर है। संगठन से लेकर सेक्टर ओर बूथ स्तर तक जो मजबूती उन्होंने प्रदान की है प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि, आने वाला चुंनाव कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़े इसके लिए  कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हैं और आह्वान करते हैं कि सभी कांग्रेसजन आज संकल्प ले कि आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।
— ब्रम्हा ने नकारा भाजपा का 50 करोड़ी ऑफर–
भाजपा की कथनी और करनी के बीच अंतर बताते हुए घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रम्हा भलावी ने भाजपा पर खुला आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा के वर्ष 2018 में  कतिथ भाजपाई नेताओं ने उन्हें भी खरीदने की कोशिश की थी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के लिए उन्हें भाजपा नेताओं ने 50 करोड़ रुपये दिए जाने का ऑफर दिया था। लेकिन इस ब्रम्हा को लक्ष्मी नहीं बल्कि अपने फर्ज की चिंता थी । ऑफर ठुकरा दिया गया वो इसलिए कि जनता ने हमें सेवा भाव की भावना से चुना था। मैं विश्वास दिलाता हूं कि, नवम्बर में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कांग्रेस 5 साल में प्रदेश का वो विकास करेगी जो भाजपा पिछले 19 सालों में नहीं कर सकी।
— धरना प्रदर्शन में यह हुए शामिल —
धरना प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, बैतूल विधायक निलय डागा, भैंसदेही विधायक धरमूसिंह सिरसाम, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रम्हा भलावी, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, डॉ.राजेन्द्र देशमुख, शांतिलाल तातेड़, राजेन्द्र जायसवाल, समीर खान, नवनीत मालवीय, हेमन्त पगारिया, अनुराग मिश्रा, अरुण गोठी, मनोज आर्य, राजेश गावण्डे, राजेन्द्र कवडे, नरेंद्र मेहतो, नामदेव यादव, किशोर चौहान, विजय आर्य, बटेश्वर भारती, विक्की सिंह, मनोज देशमुख, विनय शंकर पाठक, मोनू बड़ोनिया, प्रकाश माथनकर, प्रकाश राजपूत,  श्यामू परते, इलयास भाई, धर्मेन्द्र मालवीय, मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेन्द्राम, पुष्पा मर्सकोले, नत्थू पोटे, मंगू सोनी,  प्रतीक देशमुख, संजय साहू, विजय पारधी, अम्बरदीप बुनकर, ताहेर भाई, मिथिलेश राजपूत, मनोज घोटे, मंगू सोनी, मनीष देशमुख, हितेश निरापुरे, डॉ.रमेश काकोड़िया, धीरु शर्मा, अमरीश भाई, अशोक राठौर, बण्डू कुम्भारे, भूषण कांति, सरफराज खान, अतुल शर्मा, संजय साहू, नीतू वर्मा, लोकेश पगारिया, ब्रजभूषण पाण्डे, रितेश देशमुख, कमलेश काकोड़िया, राहुल लूहाड़िया, मदन धुर्वे, ऋषि दिक्षित, विनोद सोनी, विजय आर्य, राहुल पटेल, योगेश गुप्ता, अशोक नागले, जैद खान, गौरव खातरकर, हर्षवर्धन धोटे, राजकुमार दीवान, मुस्ताक कादरी, राजेन्द्र माने, रक्कू शर्मा, मनोज मालवे, नितिन गाडरे, राहुल छत्रपाल, महेश ठोकेकर, मोनू रिजवी, ताहेर भाई सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
— मुलताई नपा अध्यक्ष का चुनाव असंवैधानिक–
हाल ही में मुलताई नगर पालिका की कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव न्यायालय व्दारा शून्य करते हुए कलेक्टर को तीस दिनों में चुनाव करवाने का आदेश दिया गया था। लेकिन जिस तरह से भाजपा ने अपना अध्यक्ष मनोनीत करवाया उससे कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस जनों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि, माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में पुनः चुनाव की कार्यवाही की जाना चाहिए थी, परन्तु शासन व्दारा न्यायालय के आदेश का पालन न करते हुए असंवैधानिक रुप से अध्यक्ष के पद पर मनोनयन कर दिया गया जो कि न्यायालय के आदेश के विपरीत है। नगर पालिका परिषद मुलताई जिला बैतूल में अध्यक्ष पद पर किया गया मनोनयन तत्काल निरस्त कर माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाने की जरूरत है।
— जेल की जमीन बेचने का किया विरोध–
कोठी बाजार स्थित जेल को ग्राम कढ़ाई में शिफ्ट करने को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। जिसके लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि,विधानसभा में शासन द्वारा प्रस्तुत किये गए उत्तर के अनुसार शहरी क्षेत्र में सम्पति दी जाकर उससे ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण किये जाने का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि विधि विरुद्ध तरीके से कोठीबाजार स्थित जेल की संपत्ति को दिया जाकर ग्राम कढाई में निर्माण की अनुमति दी गई है। ग्राम कढाई में जिस सम्पत्ति पर निर्माण कार्य किया जा रहा है उस पर अनुसूचित जाती के किसान और उसके परिवार का वर्षों से कब्जा है। जिसे वह भूमि भूस्वामी हक पर आवंटित करना था नहीं की गई किसान को जबरन भूमि से बेदखल किया गया है। जेल की भूमि बैतूल शहर के लिए सार्वजानिक सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के लिए कार्य में आने वाली एक मात्र भूमि है जिसका व्यवसायिक उपयोग किये जाने से आने वाले समय में शहर में अनेक गंभीर समस्याए भी होगी। इस समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद बैतूल के पार्षदगण चिंता व्यक्त कर चुके है विधिवत इस भूमि से संबंधित प्रस्ताव भी लिया जा चुका है। कांग्रेसियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि शहर के व्यापक हित में तथा कानून / नियम के सन्दर्भ में ग्राम कढ़ाई में जेल का निर्माण कर जेल की भूमि निजी क्षेत्र को सौंपे जाने से सम्बंधित निर्णय तथा अनुबन्ध को तत्काल निरस्त किया जाए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.