Madhya Pradesh Latest News

युवा कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा,  कार्यकर्ता हुए शामिल

By बैतूल वार्ता

 

युवा कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा,  कार्यकर्ता हुए शामिल
बैतूल। युवा कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ों पदयात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम बाजपुर से भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश राजपूत ने किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान पद यात्रा के उद्देश्य के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश राजपूत ने कहा कि यह यात्रा इतिहास लिखेगी। यह एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है, यह पूरे देश की यात्रा है।
पदयात्रा ग्राम बाजपुर से कोठी बाजार बैतूल स्थित गांधी चौक पहुंची। जहां गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। गांधी प्रतिमा के समीप यात्रा को सम्बोधित करते हुए मिथलेश राजपूत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में फैल रही अव्यवस्था को रोककर एक सद्भावना का माहौल बनाएगी। यात्रा में प्रमुख रूप से हर्षवर्धन धोटे, राकेश गंगारे, रिंकू पटेल, रामा निर्मले, चंदू पटेल, शिशुपाल गोचरे, लोकेश निर्मले, रवि पुंडे, डिंपी पटेल, अभिषेक घंगारे, विश्वनाथ चंदेलकर, विशाल कापसे, आकाश पाल, सचिन पुंडे, बबलू उईके, सतीश चौहान, नितेश उईके, आकाश विश्वकर्मा, राजेश पंडोले, महादेव बारस्कर, मंगल, गणेश मर्सकोले, महेश पारधे, राधेश्याम, बुधराम करोचे, विवेक गावंडे, भैयालाल घंगारे, राजेश छेरकी, नितेश घंगारे, कमल घंगारे, महेश घंगारे, मनीष गावंडे, नीतू इवने, प्रेमलाल धुर्वे, हरिराम करोचे, नितेश घंगारे दिलीप झरबड़े, विवेक गावंडे, भानुप्रताप सिंह राजपूत, संतोष सिंह सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.