दुर्गा वाहिनी ने रक्त से किया शस्त्र पूजन, शौर्य पथ संचलन निकाल कर दिया नारी शक्ति का संदेश
By बैतूल वार्ता
By bvarta
110
दुर्गा वाहिनी ने रक्त से किया शस्त्र पूजन, शौर्य पथ संचलन निकाल कर दिया नारी शक्ति का संदेश
दुर्गा चालीसा का पाठ, माता की आरती के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
बैतूल। जितना तेज चेहरे पर उतना ही अनुशासन कदमों में। सोमवार को मातृशक्ति एक साथ जब पथ संचलन पर निकली तो शहर का हर व्यक्ति उन्हें देखकर हतप्रभ ही नजर आया। घोष वादन व दंड के साथ जब बेटियों ने पथ का नेतृत्व किया तो नारी के सशक्तिकरण का अनुमान भी सहज ही हो गया। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में पथ संचलन न्यू बैतूल ग्राउंड से शुरू हुआ। शहर के हर मुख्य मार्ग व बाजार से बेटियां अनुशासित रूप से निकली। दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा हुई। ऐसा लगा मानों शहर थम सा गया। मातृ शक्तियों ने ड्रम की थाप पर घोषवादन किया। राधा कृष्ण मंदिर गंज में पथ संचलन संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति बहनों ने अपने रक्त से शस्त्र पूजन किया एवं दुर्गा चालीसा का पाठ दुर्गा माता की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया।
–शस्त्र और शास्त्र दोनों का अपना महत्व–
पथ संचलन समापन पर राधा कृष्ण मंदिर परिसर में मंचीय कार्यक्रम में अध्यक्षता, विहिप जिला उपाध्यक्ष, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जिला पालक सुश्री सीमा मिश्रा ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा जहां शास्त्र हमारा बौद्धिक विकास करता है, वहीं शस्त्र हमें आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाता है। शास्त्र से हमे बुद्धि बल तो मिलता है, लेकिन विधर्मी के खिलाफ लड़ने के लिए शस्त्र से ही हमें शक्ति मिलती है, जब राक्षसों से देवता भी हार गए थे, तब दुर्गा रूपी नारी शक्ति ने शस्त्र उठा कर राक्षसों का संहार किया था।
–अबला नहीं, सबला है नारी–
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वंदना कुंभारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी अबला नहीं सबला है, वर्तमान की स्थिति में लव जिहाद समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, दुर्गा वाहिनी की बहने इस नवरात्रि के पर्व पर इस षड्यंत्र को चुनौती के रूप में स्वीकार कर मां महिषासुर मर्दिनी ने जिस तरह से राक्षसों का संहार किया था, वैसे ही लव जिहाद रूपी राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों के षड्यंत्र को विफल करेगी। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा वाहिनी संयोजिका शिल्पा महाते ने किया। कार्यक्रम के समापन में जिला मातृशक्ति प्रमुख संगीता वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
–यह रहे सहयोगी–
शौर्य पथ संचलन में सहयोगी के रुप में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रांत गोरक्षा प्रमुख विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे, विभाग गोरक्षा प्रमुख तरुण साहू, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, सह मंत्री सुरेश रावत, जिला संयोजक चंचल राजपूत, सहसंयोजक दुर्गेश भारती, मोनू यादव, जिला गोरक्षा प्रमुख राजू ठाकुर, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मधु देवहारे, धर्म प्रसार संयोजक कमलेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, नगर मंत्री देवाशीष साहू, सहमंत्री अमित गावंडे, नगर संयोजक साहिल पारदे, ग्रामीण प्रखंड मंत्री धनराज बड़ौदे, सह मंत्री अलकेश चावड़े, दीपक वाघमारे, चिचोली प्रखंड अध्यक्ष रवि वर्मा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें