Madhya Pradesh Latest News

पत्नी पर जानलेवा हमला कर भागा शराबी पति, पुलिस सहायता केंद्र के पास की घटना

जिले के मुलताई में पुराने नागपुर नाके पर पुलिस सहायता केंद्र के पास सब्जी बेच रही महिला पर उसके पति ने फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बैतूल। जिले के मुलताई में पुराने नागपुर नाके पर पुलिस सहायता केंद्र के पास सब्जी बेच रही महिला पर उसके पति ने फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आजाद वार्ड निवासी रेखा बरथे का पति अनिल आए दिन शराब पीकर उससे विवाद करता है। सोमवार दोपहर में भी दोनों के बीच विवाद हुआ। रेखा बाई नागपुर नाके पर सब्जी बेचने का काम करती है।

आज दोपहर में वह सब्जी बेच रही थी। इसी दौरान पति अनिल आया और कटहल काटने का फरसा उठाकर रेखा बाई के सिर और हाथ पर वार कर दिया। पास में ही दुकान लगा रहे लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घायल रेखाबाई को इलाज के लिए अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज जारी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.