Madhya Pradesh Latest News

DAP Fertilizer Price 2022: खाद के बढ़ते दामों ने किसानों को दिया झटका, डीएपी की कीमत हुई दोगुनी से अधिक

DAP Fertilizer की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी ने एक बार फिर किसानों को तगड़ा झटका दिया है।

DAP Fertilizer की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी ने एक बार फिर किसानों को तगड़ा झटका दिया है। आज हम आपको 1 किलो डीएपी (1 kg DAP Fertilizer) और 50 किलो डीएपी

(50 kg DAP Fertilizer) का क्या भाव (DAP Fertilizer cost per bag) है यह भी बताएँगे।

 

देश में किसान भाईयों द्वारा रबी फसल की कटाई के बाद खरीफ फसल बुवाई की तैयारी की जा रही है। लेकिन अब किसान भाईयों को खाद की बढ़ती कीमत परेशान कर रही है। देश में महंगाई का सिलसिला लगातार जारी है। एक तरफ पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे है, अब किसानों के खेत में उपयोग की जाने वाली खाद के दामों में भी तीव्र वृद्धि होती दिख रही है। कई जगह पर किसानों को समय पर खाद (DAP Fertilizer) ना मिलने की भी समस्या सामने आ रही है।

जिसको लेकर किसानों को समय पर बुवाई करने में परेशानी हो रही है। किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए खाद की जरुरत सबसे अधिक है।

ऐसा में DAP खाद का महंगा होना किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बीते कुछ दिनों में खाद की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। DAP Fertilizer के कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी से किसान अब हिम्मत हारते नजर आ रहे हैं। आज इस लेख में हम आपको DAP Fertilizer की कीमत के बारे में बताएँगे। साथ ही 1 किलो डीएपी (1 kg DAP Fertilizer) और

50 किलो डीएपी (50 kg DAP Fertilizer) का क्या भाव (DAP Fertilizer cost per bag) है यह भी बताएँगे।

नाबार्ड के मुताबिक, देश में कुल 10.07 करोड़ किसान हैं। ऐसे में सरकार ने देश के 4 करोड़ किसानों को राहत देने के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी 1.62 लाख करोड़ रुपये कर दी है। सरकार के तरफ से दी गई सब्सिडी किसानों को भरना था, लेकिन अब यह खर्चा सरकार उठाएगी। पिछले कुछ सालों और बीते कुछ समय में यूरिया जैसे उर्वरकों के साथ अमोनिया और फॉस्फेटिक एसिड जैसे कच्चे माल की कीमतों में भी 250 से  लेकर 300 रुपए तक की वृद्धि देखी गयी गई। ऐसे में किसानों का कहना है कि इसके समाधान हेतु कौन सा कदम उठाया जाए।

डीएपी खाद की कीमत (DAP Fertilizer 50 kg price)

ऐसे में आज हम आपको DAP fertilizer 1 kg और 50 kg की कीमत क्या कीमत है? उस पर चर्चा करेंगे, साथ ही खाद की कितनी मात्रा इस्तेमाल करना चाहिए, इस पर भी बात करेंगे। वर्तमान में डीएपी खाद (DAP Fertilizer) 1 kg की कीमत 399 रुपए है और 50 kg DAP खाद का मूल्य 1180 रुपए प्रति बोरी है। अगर IFFCO डीएपी खाद (DAP Fertilizer) के कीमत पर नजर डालें, तो इसकी कीमत 1350 रुपए प्रति 50 kg बोरी है। अब सवाल यह उठता है कि कितनी जमीन में कितना प्रतिशत DAP का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका चयन किसान अपने फसल के हिसाब से कर सकते हैं। अगर आप खरीफ सीजन में धान की खेती करना चाहते हैं, तो 50 kg DAP का इस्तेमाल 1 एकड़ जमीन में कर सकते हैं। इसके साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य (Soil Health) का भी ध्यान रखना होगा।

 

डीएपी उर्वरक की कीमत (DAP Fertilizer Price in India 2021 and 2022)

उर्वरकअप्रैल 2021अप्रैल 2022
यूरिया380930
DAP555924
अमोनिया5451400

 

ऊपर दी गयी कीमत मिनिस्ट्री ऑफ़ फ़र्टिलाइज़र के साइट पर से ली गयी है। यह दर्शाता है कि साल 2021 से लेकर साल 2022  तक में DAP खाद के कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.