Madhya Pradesh Latest News

आमला के विकास के लिए प्रतिबद्ध है विधायक पंडाग्रे, 30 लाख करवाए स्वीकृत

MLA Dr.Pandagre is committed to the development of Amla, got 30 lakhs approved

Amla News: आमला (दिलीप पाल)। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व में स्वीकृत करवाए करोड़ों के निर्माण कार्य अभी चल ही रहे हैं और उन्होंने आमला को एक और नई सौगात दी है। उन्होंने खनिज मद से आमला में विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपए स्वीकृत करवाएं है।

 

भाजपा मीडिया प्रभारी गोपेंद्र सिंह ने बताया कि आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के द्वारा नगर के एकीकृत विकास की प्रतिबद्धता एवं प्रभावी प्रयासो के परिणाम स्वरूप नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में आधारभूत संरचना निर्माण और विकास कार्यों के लिए खनिज मद से 30 लाख की राशि स्वीकृत हुई है।

 

श्री सिंह ने बताया कि विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से विभिन्न मदो एवं विशेष निधि से नगरीय क्षेत्र में करोड़ों के निर्माण कार्य हो रहे है। जिनमे 1.25 करोड़ से अधिक राशि के मोक्षधाम सौंदर्यकरण एवं बाजार निर्माण कार्य, 75 लाख राशि से बढाई चाल में सड़क पुलिया निर्माण, 30 लाख राशि से मुख्य सड़क निर्माण कार्य समेत अनेकों विकास कार्य निर्माणधीन है।

अनेक कार्य भी स्वीकृति की प्रक्रिया में

उन्होने बताया कि अनेकों कार्य अभी स्वीकृति के विभिन्न चरणों में है। गौरतलब है विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रवास के दौरान स्थानीय नागरिकों के द्वारा रेखांकित विकास कार्यों की मांग पर समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।

विधायक डॉ. पंडाग्रे का माना आभार

भाजपा नगर मडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर, संजय जैन, भोला वर्मा, हेमंत गुगनानी, समेत आम नागरिकों ने नगरीय क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु राशि की स्वीकृति के लिए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.