Madhya Pradesh Latest News

MPPSC Recruitment 2022 : राज्य सेवा और राज्य वन सेना 2021 के लिए फिर से शुरू हुआ आवेदन, जानें डिटेल

MPPSC Recruitment 2022: Resume application for State Service and State Forest Force 2021, know details

  • MPPSC Recruitment 2022: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा और राज्य वन सेना भर्ती 2021 के लिए अप्लीकेशन विंडो फिर से ओपन कर दी है।

MPPSC Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेना की 346 वैकेंसी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। राज्य सेवा और वन सेवा भर्ती और वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए अप्लीकेशन विंडो दोबारा ओपन हो गई है। आवेदन आज 23 मई से 27 मई 2022 तक किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं। एमपीएससी राज्य सेवा और वन सेवा भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से 11 मई 2022 तक हुई थी।

एमपीपीएससी स्टेट सर्विस एवं स्टेट फॉरेस्ट सर्विस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 19 जून 2022 को होनी है। जबकि एमपीएससी स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा 21 नवंबर 2022 से 29 नवंबर 2022 के बीच होगी। वहीं, फॉरेस्ट सर्विस की मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर 2022 को प्रस्तावित है।

आयु सीमा

  • एमपीएससी राज्य सेवा- 21 से 33 साल
  • वन सेवा- न्यूनतम आयु 21 साल
  • अधिकतम आयु असिस्टेंट कंजर्वेटर- 40 साल, फॉरेस्ट रेंजर- 33 साल

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

  • मध्य प्रदेश राज्य सेवा – आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
  • राज्य वन सेवा – असिस्टेंट कंजर्वेटर पद के लिए एग्रीकल्चर, एनवायरनमेंट साइंस, हॉर्टिकल्चर जैसे विषयों से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वही फॉरेस्ट रेंजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास साइंस, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी जैसे विषयों से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है.

MPPSC State Service Exam 2022: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां संबंधित परीक्षा के सामने दिए गए Print Application के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब Application Form पर क्लिक करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
pic Credit: News18

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.