Madhya Pradesh Latest News

5 साल में लखपति से करोड़पति बने भाजपा विधायक:​​​​​​​योगेश पंडाग्रे की डबल हो गई इनकम, जमीनें और क्रेशर खरीदें

By, बैतूल वार्ता

5 साल में लखपति से करोड़पति बने भाजपा विधायक:​​​​​​​योगेश पंडाग्रे की डबल हो गई इनकम, जमीनें और क्रेशर खरीदें

बैतूल//डॉक्टर से विधायक बने आमला के भाजपा विधायक योगेश पंडाग्रे पांच साल में लखपति से करोड़पति बन गए। पांच साल में उनकी इनकम न केवल डबल हो गई। बल्कि वे क्रेशर से लेकर कई जमीनों के मालिक बन गए। यह सब उन्होंने अपनी डॉक्टरी,स्टोन क्रेशर और कृषि भूमि के अलावा विधायिकी से मिलने वाले वेतन से कमाए है। पंडाग्रे के पास स्वयं और अपनी पत्नी के नाम न केवल करोड़ों की जमीनें है बल्कि लाखों के गहने और बैतूल आमला में मकान भी है।

डॉक्टर विधायक बनने के समय लखपति थे, वे करोड़पति कैसे बने

आमला से भाजपा प्रत्यासी बनाए गए डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के पास साल 2018-19 में महज 52 लाख 71 हजार रु थे। लेकिन पांच साल में उनकी यह आय बढ़कर दोगुनी हो गई और वे विधायक रहते लखपति से करोड़पति बन गए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में वे 1 करोड़ 12 लाख रुपए के आसामी बन गए। उन्होंने अपने नामांकन के समय निर्वाचन आयोग के सामने जो विवरणी पेश की है। उसके मुताबिक साल 2018-19 में उन्होंने अपनी कुल आय 52 लाख 71 हजार 361 रुपए दर्शाई थी। यह साल 19 20 में बढ़कर महज 3 लाख की बढ़ोतरी के साथ 55 लाख 38 हजार 460 हुई। लेकिन साल 2021 में इसमें उछाल आया और यह 20 लाख बढ़कर 75 लाख से ज्यादा हो गई। 21-22 में इसमें और इजाफा हुआ और यह रकम बढ़कर सीधे 1 करोड़ 4 लाख 70 हजार पर पहुंच गई। 22-23 में डॉक्टर पंडाग्रे ने अपनी आय 1 करोड़ 12 लाख 71 हजार 307 रु दर्शाई हैं।

पंडाग्रे ने जमीनें भी खरीदी

मूलतः पेशे से डॉक्टर रहे पंडाग्रे को भाजपा ने 2018 में आमला से भाजपा का प्रत्याशी बनाया था। वे जिले से जीते भाजपा के एकमात्र विधायक थे। उन्होंने 2017 में 33 लाख रु की 4 एकड़ जमीन सोहागपुर में खरीदी । जो आज लगभग 50 लाख रु कीमत की है। 17 जून 2020 को उन्होंने विधायक रहते 7 एकड़ जमीन फिर सोहागपुर में ही खरीदी, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रु थी। जबकि जामटी में 31 जनवरी 2023 को 21 लाख रु में 2 एकड़, ब्राह्मणवाड़ा में 6 दिसंबर 2021 को 39 लाख रु कीमत की जमीन खरीदी। यही 28 जनवरी को 2.26 एकड़, 3.57 एकड़ जमीन भी खरीदने का ब्यौरा उन्होंने दिया है। इसके अलावा कोसमी में 4646 वर्ग मीटर जमीन लीज पर ली है। उन्होंने लाखों रु कीमत का स्टोन क्रेशर भी खरीदा है। बोडखी में भी उन्होंने 5200 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा है। उन पर पांच बैंकों का करीब 50 लाख रु का लोन भी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.