Madhya Pradesh Latest News

बीजेपी महिला मोर्चा: नीलम वागद्रे गंज, नीलम पवार कोठी बाजार की अध्यक्ष बनी

Announcement of 5 Mandal Presidents in BJP Mahila Morcha, Neelam Vagdre Ganj, Neelam Pawar became the President of Kothi Bazaar

BJP Mahila Morcha (बीजेपी महिला मोर्चा): भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवीय ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीरा नारोलिया और भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें बैतूल शहर के प्रमुख गंज और कोठी बाजार मंडल भी शामिल है।

बीजेपी महिला मोर्चा: नीलम वागद्रे गंज, नीलम पवार कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष बनी
बीजेपी महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्ष घोषित

गंज मंडल अध्यक्ष के पद पर राष्ट्र रक्षा समिति की उपाध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेवी नीलम वागद्रे अध्यक्ष बनाई गई है। वही कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष नीलम कौशिक पवार को बनाया गया है। इसके अलावा आमला ग्रामीण रजनी सोनी, मोरखा भानुमती राजू साहू और भौरा मंडल अध्यक्ष किरण मर्सकोले को बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा में जिला पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए है। इनमें सह मीडिया प्रभारी साक्षी शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी शशि राजपूत, शोध एवं नीति अनुराधा सोनी मुलताई को बनाया गया है।

सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों को जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बधाइयां दी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.