Madhya Pradesh Latest News

हस्तशिल्प कारीगरी से साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना उत्तम प्लाजा रेलवे स्टेशन के पास किया जा रहा, वोकल फॉर लोकल हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन एक्सक्लूसिव वर्क मोरचिमनी, नदी एवं हाथी की विशेष प्रदर्शनी लगाई

By, बैतूल वार्ता

हस्तशिल्प कारीगरी से साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना

उत्तम प्लाजा रेलवे स्टेशन के पास किया जा रहा, वोकल फॉर लोकल हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन
एक्सक्लूसिव वर्क मोरचिमनी, नदी एवं हाथी की विशेष प्रदर्शनी लगाई
बैतूल। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार को जब देश में हस्तशिल्प कारीगरी को पहचान मिलेगी। वस्त मंत्रालय सरकार हस्तशिल्प कारीगरों की गुप्त पहचान को वापस दिलाने की ओर अग्रसर है। यह बातें सहायक निदेशक हस्तशिल्प अवधेश ठाकुर ने उत्तम प्लाजा रेलवे स्टेशन के पास वोकल फॉर लोकल हस्तकला प्रदर्शनी में कही।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश हस्तशिल्प के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें। हस्तशिल्प पहले वोकल से लोकल और फिर लोकल से ग्लोबल बने। हस्तशिल्प लोगों की आय का स्त्रोत बने। लोग अपने-अपने घरों पर रहकर व्यवसाय शुरू करें। हस्तशिल्प एक जिला एक उत्पाद की तरह एक ग्राम एक उत्पाद, एक ब्लॉक एक उत्पाद आदि भी हो सकता है। इसके लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले कारीगरों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।
— स्थानीय हस्तशिल्पियों को दिया जा रहा बढ़ावा–
वोकल फॉर लोकल थीम पर आधारित सात दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन, विकास आयुक्त हस्तशिल्प, हस्तशिल्प सेवा केंद्र नागपुर भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा उत्तम प्लाजा रेलवे स्टेशन के पास किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में स्थानीय हस्तशिल्पियों को बढ़ावा देने के लिए उनके उत्पादन को आमंत्रित किया गया है। डोकरा क्राफ्ट में राज्य पुरस्कार प्राप्त कलाकार बलदेव वाघमारे ने अपना वर्क शोकेस किया है वे अपना एक्सक्लूसिव वर्क मोर चिमनी, नदी एवं हाथी विशेष तौर पर लेकर आए हैं।
— स्थानीय कलाकृतियों की विदेश में भी मांग–
अवधेश ठाकुर ने बताया कि यह कला आदिवासी बाहुल्य में आज भी जीवित है। पीतल एवं अन्य धातुओं से तैयार इन कलाकृतियों की मांग विदेश में भी है , उल्लेखनीय है कि इस कला का क्लस्टर तिगरिया विलेज क्षेत्र में चल रहा है। बैतूल शहर से आई शिल्पकार नीतू धोलेकर अपने उत्पाद सर्विंग ट्रे, पेन स्टैंड, टी कोस्टर इत्यादि लेकर आई है।नीमपानी से आए बुजुर्ग टेराकोटा कलाकार सुखराम प्रजापति दीयों की एक्सक्लूसिव रेंज लेकर आए हैं विशेष तौर पर दीपमाला उत्पाद उल्लेखनीय है। यह प्रदर्शनी वोकल फॉर लोकल पर आधारित है। जिसमें कलाकारों को अवसर एवं मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी में 25 कलाकारों को काफी उत्साह जनक प्रतिसाद मिल रहा है एवं उनकी उत्पाद की बिक्री हो रही है जिससे वे काफी उत्साहित है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.