Madhya Pradesh Latest News

हर वर्ग का सम्मान, विकास होने के आधार पर ही भाजपा जीत रही जनता का विश्वास: गंगा उइके  भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने शाहपुर नगर में डोर टू डोर किया जनसंपर्क

By, बैतूल वार्ता

हर वर्ग का सम्मान, विकास होने के आधार पर ही भाजपा जीत रही जनता का विश्वास: गंगा उइके
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने शाहपुर नगर में डोर टू डोर किया जनसंपर्क
बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र 132 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने 9 नवंबर को शाहपुर नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। भाजपा मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ने शाहपुर नगर के मोतीढाना, बरबतपुर, परदेसीपुरा, स्टाफ क्वार्टर, ठाकुर मोहल्ला, खेड़ापति मंदिर, पटेल चौक, परसाई मोहल्ला, राममंदिर, दुर्गा चौक, बड़ चौक, पुराना बस स्टैंड, पतौआपूरा, चिखल्दा खुर्द में जनसंपर्क अंतर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं से जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं द्वारा श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके पर पुष्प पर वर्षा की। उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा उइके के समर्थन में प्रचार की कमान गांव-गांव के बुजुर्गों के साथ युवाओं एवं महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में संभाल ली है। श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने प्रदेश में भाजपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों के आधार पर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई जिसका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को मिल रहा है। प्रदेश में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। हर वर्ग का सम्मान, विकास होने के आधार पर ही भाजपा जनता का विश्वास जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। किसानों, आम जनता के हित के लिए काम किए जा रहे हैं। चिकित्सा, शिक्षा के साथ हर क्षेत्र विकास के पथ पर सवार है। यह सब भाजपा की साफ नीतियों का परिणाम है। हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक मंगलसिंह धुर्वे, मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्रा एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.