Madhya Pradesh Latest News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी घोषित

BJP OBC Morcha Mandal's executive committee declared

चिचोली(किशोर पाल)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की चिचोली मंडल में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चिचोली मंडल अध्यक्ष पुनित राठौर ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी एवं नगर मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, उनमें विनोद बाथरी, सेवराम घंगारे, योगेश सोनी, महेश मोनू राठौर, प्रकाश कठारे को उपाध्यक्ष, सुनील पाल, विक्रांत चौहान को महामंत्री, विक्की राठौर, अंकित कहार, दिना राठौर, सुमित आर्य, अमरदास यादव को मंत्री, कपिल आर्य कोषाध्यक्ष, संदीप देशमुख कार्यालय मंत्री, नेमीराम यादव सह कार्यालय मंत्री, सौरभ राठौर सोशल मीडिया प्रभारी, कमलेश यादव सह सोशल मीडिया प्रभारी, सत्यम आर्य आई.टी. प्रभारी, किशोर पाल मीडिया प्रभारी, अरविंद राठौर सह मीडिया प्रभारी बनाए गए है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में भोलाराम यादव, मुकेश मालवी, दीपेश राठौर, पराग सोनी, रामकिशोर पटेल, सोनू पाल, डॉ. गोलू राठौर, कुंदन यादव, रमेश पटेल, धर्मेद्र राठौर, केशरी पटेल, शिवपाल यादव, दिना यादव, पारस प्रजापति, सैम सराठे, लब्बा सोनी, दीपेश राठौर, कपिल सोनी, जयप्रकाश नान्हू राठौर, प्रशांत सोनी, मुकेश लल्लन सोनी, शुभम सोनी को शामिल किया गया है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इन सभी की नियुक्ति पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाईयां प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.