Madhya Pradesh Latest News

मोहन मंत्रिमंडल में 5 महिला मंत्री, कृष्णा गौर के साथ पहली बार जीतने वाली प्रतिमा बागरी भी बनीं मंत्री

By,बैतूल वार्ता

मोहन मंत्रिमंडल में 5 महिला मंत्री, कृष्णा गौर के साथ पहली बार जीतने वाली प्रतिमा बागरी भी बनीं मंत्री

मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। सोमवार को राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन कैबिनेट में कुल 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। कुल 28 मंत्रियों के इस कैबिनेट विस्तार में 5 महिला मंत्रियों को जगह दी गई हैं। इनमें दो कैबिनेट मंत्री, 1 राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार और 2 को राज्यमंत्री बनाया गया है।

मोहन कैबिनेट में ये महिलाएं बनीं मंत्री

संपतिया उइके- मंडला से विधानसभा चुनाव जीतने वाली संपतिया उइके को मोहन कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। संपतिया उइके ने हाल ही के विधानसभा चुनावों में मंडला सीट पर कांग्रेस के डॉ. अशोक मर्सकोले को 15947 वोटों से हराया था।

निर्मला भूरिया – झाबुआ जिले की पेटवालद विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाली निर्मला भूरिया को मोहन कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। निर्मला भूरिया ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के मायदा वालसिंह को 5647 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।

कृष्णा गौर – भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक कृष्णा गौर को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। कृष्णा गौर ने विधानसभा चुनाव 2023 में गोविंदपुरा सीट पर कांग्रेस के रवीन्द्र साहू को एक लाख छह हजार 668 मतों से हराया था।

राधा सिंह – सिंगरौली जिले की चितरंगी विधानसभा सीट से विधायक राधा सिंह को मोहन कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाया गया है। साल 2023 के विधानसभा चुनावों में राधा सिंह ने कांग्रेस के मानिक सिंह को 59 हजार 879 वोटों से करारी शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की थी। बता दें कि राधा सिंह पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह की बहू हैं।

प्रतिमा बागरी – सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से विधायक प्रतिमा बागरी पहली बार की बैठायक हैं और उन्हें पहली ही बार में राज्यमंत्री बनाया गया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रतिमा बागरी ने 30 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.