Madhya Pradesh Latest News

सामुहिक शक्ति ,सामुहिक नेतृत्व और टीम स्प्रीट से जीता चुनाव – बबला शुक्ला लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय लघु कार्यसमिति बैठक संपन्न

By, बैतूल वार्ता

सामुहिक शक्ति ,सामुहिक नेतृत्व और टीम स्प्रीट से जीता चुनाव – बबला शुक्ला
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय लघु कार्यसमिति बैठक संपन्न
बैतूल 
। विधानसभा चुनाव 2023 की सफलता के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारीयों में जुट गई है। इसी कडी में आज शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में जिला स्तरीय लघु कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आभार प्रस्ताव जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने रखा जिसका समर्थन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति एवं जिला मंत्री वर्षा गढेकर ने किया। इस प्रस्ताव को ओम की ध्वनि से भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा  जिलाध्यक्ष आदित्य बबला  शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनावो में भाजपा की महाविजय  सामुहिक शक्ति ,सबका नेतृत्व और टीम स्प्रीट का परिणाम है। गृहमंत्री अमित शाह जी द्वारा दिए गए 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को लेकर संकल्पित कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम से प्रदेश में 2018 के मुकाबले तकरीबन 8 प्रतिशत मतो में वृद्वि हुई है। प्रदेश में भाजपा को 47 प्रतिशत से अधिक मत मिले है। 101 विधानसभा सीटो पर 50 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा को मिले आने वाले लोेकसभा चुनाव में हमें 60 प्रतिशत वोट शेयर का संकल्प लेकर चलना है। और विकसित भारत यात्रा के दौरान मोदी जी की गांरटी वाली गाडी तक लाभार्थीयो और जरूरतमंदो को पहुंचाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता से हमने विधानसभा चुनाव में अच्छा कार्य किया है मोदी जी ने कहा था कि 2024 का चुनाव हम संगठन के बूते जीतेगें अनुकुल परिस्थितियों में और बेहतर करने की जरूरत है। जिसके तहत मतदान  केन्द्र तक लगातार बैठक करते हुए उनकी निगरानी भी जरूरी है। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि आज देश में जो परिस्थितियां है उनकी परिकल्पना करे तो राष्ट्रधर्म के लिए संस्कृति के लिए सजग रहने की आवश्यकता है। आज हमारी संस्कृति पर हमले हो रहे है। इसीलिए हमें सामुहिक शक्ति से आगे बढते हुए संगठन की सफलता को तय करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। बैठक को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जिले की पांचो विधानसभा सीटो पर भाजपा की विजय कार्यकर्ताओ की विजय है। इस विजय के साथ हमें स्वयं की समीक्षा करने की भी जरूरत पर बल दिया। बैठक को संबोधित करते हुए मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि भाजपा की जीत में पार्टी के कार्यकर्ताओ का बहुत बडा योगदान रहा आप सभी के सहयोग से सफलता मिली है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने विश्वकर्मा योजना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करते हुए कहा कि योजना के तहत एक लाख से तीन लाख तक का ऋण सरकार कुछ श्रेणीयो को उपलब्ध कराएगीं। वहीं समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को रामलला विराजेगें तब हर भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरो 11 दीपक जलाकर दीपावली मनाएगा। बैठक का आभार जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा संयोजक, सांसद , विधायक,  जनपद पंचायत अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष , नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.