Madhya Pradesh Latest News

भैंसदेही जनपद पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा जनपद सदस्य वागद्रे ने सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

By, बैतूल वार्ता

भैंसदेही जनपद पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

जनपद सदस्य वागद्रे ने सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप
मामला पूर्व सीएम के कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था पर खर्च राशि का
फोटो –
बैतूल। जनपद पंचायत भैंसदेही में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जनपद सदस्य ने मोर्चा खोल दिया है। यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था पर खर्च की गई राशि का है। भैंसदेही जनपद में किस तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा उसका सीधा उदाहरण जनपद सदस्य वागद्रे की शिकायत पर दो माह बाद भी कार्यवाही का न होना साबित करता है।
दरअसल, जनपद सदस्य श्री वागद्रे ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद भैंसदेही को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए जानकारी मांगी थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बैतूल आगमन पर कार्यक्रम में पहुंचने वालो के लिए भोजन व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप जनपद सीईओ जितेंद्र सिंह ठाकुर पर लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद कोष से एक केटर्स संचालक को 2,43,000 का बिल बना कर 1,80,000 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गयी हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री के बैतूल आगमन रैली में जाने वाले लोगो की भोजन व्यवस्था करने वाले समूह की महिलाओं को वर्तमान समय तक भी भुगतान नही किया गया। शासन के स्पष्ट निर्देश थे कि स्कूली स्व. सहायता समूह को भोजन पैकेट की व्यवस्था करनी थी। जनपद सदस्य वागद्रे ने आरोप लगाया कि स्वविवेक से नियमो को अनदेखा कर सम्पूर्ण कार्य समूह की महिलाओं को न देकर अपना हित देखते हुए व्यवस्था बनवाई। जिसकी जानकारी जनपद सदस्यों की बैठक में न रखकर साथ ही रेस्टोरेंट के नाम पर फर्जी बिल लगाकर राशि का भुगतान किया गया। वागद्रे ने जिला पंचायत सीईओ से इसकी जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना है कि आवेदन देने के बाद जांच नही होने पर सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज है। जिसका निराकरण समय अवधि में नहीं होने के चलते शिकायत एल 3 पर जंग खा रही है। जिम्मेदार अधिकारी शिकायत का निराकरण करने के बजाय योजना को पलीता लगाने में लगे हुए हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.