Madhya Pradesh Latest News

सतपुड़ा डैम के 11 गेट खोले ,भारी बारिश से दो घंटे बंद रहा भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे

By , वामन पोटे -- बैतूल वार्ता

भारी बारिश से दो घंटे बंद रहा भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे
झमाझम बारिश की लोग उम्मीद लगाए बैठे थे, वह बीती रात आखिरकार हो ही गई। पूरे जिले में रात को अच्छी बारिश हुई है। इनमें शाहपुर और सारणी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 6 और 9 इंच बारिश हुई। इसके चलते जहां भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे 2 घंटे बंद रहा। वहीं सारणी स्थित सतपुड़ा डैम के 11 गेट भी खोलने पड़े।

बैतूल।। झमाझम बारिश की लोग उम्मीद लगाए बैठे थे, वह बीती रात आखिरकार हो ही गई। पूरे जिले में रात को अच्छी बारिश हुई है। इनमें शाहपुर और सारणी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 6 और 9 इंच बारिश हुई। इसके चलते जहां भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे 2 घंटे बंद रहा। वहीं सारणी स्थित सतपुड़ा डैम के 11 गेट भी खोलने पड़े।
बीती रात जिले भर में जमकर बारिश हुई। बीते 24 घंटे में रविवार सुबह तक जिले में औसत 46.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 9 इंच बारिश सारणी क्षेत्र में हुई है। वहीं शाहपुर ब्लॉक में 156 मिलीमीटर (6 इंच से अधिक) बारिश हुई है। अन्य ब्लॉकों में भी अच्छी बारिश हुई है।
बैतूल जिले में हुई भारी बारिश का असर पड़ोसी जिले नर्मदापुरम में भी देखने को मिला। इटारसी क्षेत्र में बागदेव के पास नदी का पानी पुल के ऊपर आने से भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। सुबह 5.30 से लगभग 2 घंटे तक यहां जाम लगा रहा। पुल से बाढ़ उतरने के बाद यातायात शुरू हो सका।

वाहनो की लग गई थी लंबी कतार

यहां पर अभी फोरलेन का काम चालू है। वहीं नए पुल का निर्माण भी चल रहा है। इसके चलते पुराने मार्ग से ही यातायात शुरू है। इसकी के चलते यहां जाम की स्थिति बन गई। जाम लगने से नदी के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

सतपुड़ा डैम के गेट खोले
सारणी क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण सतपुड़ा डैम के गेट भी खोलने पड़े। यहां सुबह 7 बजे 14 में से 11 गेट 10 फीट की ऊंचाई तक खोले गए। सुबह 9 बजे बारिश रूकने पर 4 गेट बंद कर दिए और 7 गेटों से 49685 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है।

बैतूल जिले में बारिश की स्थिति

विकासखंड आज की वर्षा अभी तकबैतूल37.4345.6घोड़ाडोंगरी64361चिचोली32421.3शाहपुर156448.8मुलताई26288.8प्रभातपट्टन19.5261.5आमला47446भैंसदेही37278आठनेर14.2287.5भीमपुर35275जिले का औसत46.8341.2
नोट: बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.