Madhya Pradesh Latest News

मप्र के हर गांव में बनेगी कांग्रेस इकाई: राष्ट्रीय सचिव आनंद चौधरी

By,

मप्र के हर गांव में बनेगी कांग्रेस इकाई: राष्ट्रीय सचिव आनंद चौधरी

युवाओं सहित वरिष्ठ जन और महिलाओं को मिलेगा विशेष स्थान

राष्ट्रीय सचिव आनंद चौधरी की अगुवाई में हुई जिला कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा

संगठनात्मक अभियान के तहत हर ब्लॉक में होगी बैठक, नए लोगों को जोड़ने का आह्वान

कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

कांग्रेस का ग्राम इकाईयों पर फोकस, जिला संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने दिए निर्देश

 

बैतूल। कांग्रेस अब ग्राम इकाईयों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी। पूरे मध्य प्रदेश के हर गांव में कांग्रेस की इकाई बनेगी, जिसमें 22 लोगों को शामिल किया जाएगा, जिनमें महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों को भी स्थान मिलेगा। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव आनंद चौधरी ने बुधवार 23 अक्टूबर को  कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में व्यक्त की।

जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुधवार 23 अक्टूबर को आनंद मैरिज लॉन, लिंक रोड पर सुबह 11:30 बजे से आयोजित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव आनंद चौधरी की अध्यक्षता और जिला संगठन प्रभारी राजकुमार उपाध्याय की उपस्थिति में यह बैठक आनंद मैरिज लॉन, लिंक रोड पर सुबह 11:30 बजे प्रारंभ हुई। इस बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, लोकसभा और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, साथ ही कांग्रेस के सभी विंगों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आनंद चौधरी ने कहा कि मंडलम और सेक्टर स्तर पर भी नए लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। इस उद्देश्य से कांग्रेस के सभी विंग, जैसे सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, और एनएसयूआई को संगठित कर कांग्रेस की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव पांसे ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस के विभिन्न विंग जैसे एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और सेवा दल की अलग-अलग बैठकें होनी चाहिए, ताकि कांग्रेस के इन अनुषंगी संगठनों को भी और प्रभावी बनाया जा सके। वहीं मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम ने राष्ट्रीय सचिव से आग्रह किया कि ब्लॉक स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाएं और नए सदस्यों को कांग्रेस से जोड़ा जाए, ताकि संगठन को और भी अधिक सशक्त बनाया जा सके।

नए लोगों को जोड़ने का अभियान

राष्ट्रीय सचिव आनंद चौधरी ने इस बैठक में स्पष्ट किया कि पार्टी नए लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और संगठन की जड़ें और भी मजबूत करें। बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव आनंद चौधरी, जिला प्रभारी राजकुमार उपाध्याय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, डॉ.राजेंद्र देशमुख,  सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.