Madhya Pradesh Latest News

ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट, जिससे होकर गुजरना जन्नत का एहसास देता है

By Betul Varta 9425002492

ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट, जिससे होकर गुजरना जन्नत का एहसास देता है: जानें पूरी डिटेल

By बैतूल वार्ता।।

August 27, 2022

जब भी यात्रा करने की बात आती है हर कोई ट्रेन यात्रा की प्लानिंग करने लगता है। रेलयात्रा हर वर्ग और हर आयु के लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। ट्रेन से यात्रा करना रोमांचक के साथ ही सुरक्षित भी हैं। रेल भारत का लाइफलाइन है।
ट्रेन का सफर हो और विंडो सीट मिल जाए तो फिर और क्या चाहिए। खिड़की से बाहर प्राकृतिक सौंदर्य और नजारे जैसे पहाड़, जंगल के नज़ारे, रेगिस्तान, समुद्र आदि देखते हुए समय कब बीत जाता है पता ही नही चलता। अगर आपको भी ट्रेन में विंडो सीट पसंद है तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसा ट्रेन रूट के बारे में बताएंगे जो आपको खूबसूरत यादगार पल देते हैं। – Some such train routes of India from where you can see very beautiful views during the journey.
(1)जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग

जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक ट्रेन रूट का सफर बेहद ही दिलचस्प है। आप इस रूट पर खूबसूरत चाय के बागान देख सकते हैं। इन पहाड़ों की ऊंचाई पर चढ़ती ट्रेन का सफर करना बहुत ही अच्छा अनुभव है। आमतौर पर दार्जिलिंग भारत के खूबसूरत स्टेशनों में से एक है। साथ ही यह सबसे पुराना माउंटेन रेलवे है। बता दें कि इस रेलवे रूट को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है। इस रूट्स में आपको बर्फ से ढके पहाड़, जिगजैग और मोड़ नजर आएंगे। इसके अलावा कंचनजंगा के चोटी को भी इस रूट में देखा जा सकता हैं।
(2)कालका से शिमला

कालका से शिमला की दूरी लगभग 96 किमी की है। यह रूट भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में नंबर 4 पर है। इस रूट को सन् 1903 में शुरू किया गया था। 5 घंटे का यह सफर यात्रा करने वालो के लिए कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता। इस रूट में आपको बड़े-बड़े हरे-भरे पेड़, घाटियां, जंगल और कुदरत के कई दिलकश नजारे देखने को मिल जाते हैं। इस मार्ग पर ट्रेन 102 सुरंगों के साथ 82 पुलों से होकर गुजरती है।

(3) .मुंबई से गोवा

ट्रेन के जरिए मुंबई से गोवा जाना एक बेहद ही खास अनुभव हैं। इस रूट में एक तरफ सह्यादारी पहाड़ियां हैं तो वहीं दूसरी तरफ अरब सागर की खूबसूरती दिखती हैं। इस सफर में आप सुरंगें, पुल, घाटियां, कई छोटी नदियां, हरे-भरे मैदान का नजारा देख सकते हैं। यह आपके सफर को बेहद यादगार बना देता है।

(4)गोवा से कर्नाटक

गोवा के वास्कोडिगामा से कर्नाटक के लोंडा तक का सफर बहुत ही दिलचस्प होता है। इस रूट से सफर करने के दौरान आप गोवा के खूबसूरत गांव देख सकते हैं। इसके अलावा यहां से आपको हरे-भरे जंगल और पहाड़ी इलाका भी देखने को मिल जाएगा। बता दें कि यह रूट दूधिया झरने के बीच से होकर गुजरती है। इस दौरान आपको कई झरने दिखाई देंगे। यहां तक कि खिड़की के बगल में बैठे यात्री झरने के हल्के छींटों का आनंद भी उठा सकते हैं।

(5)कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम

कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम जाने के दौरान आप दक्षिण भारत के प्राकृतिक नजारों का आनंद उठा सकते हैं। ‘आइलैंड एक्सप्रेस’ से यात्रा करते हुए आप तमिलनाडु और केरल की वस्तुकला को करीब से देख सकते हैं। 20 घंटे के इस सफर में आप खूबसूरत चर्चों और मंदिरों की इमारतों की अनगिनत यादें बना सकते हैं।

(6)जैसलमेर से जोधपुर

जैसलमेर से जोधपुर जानें के इस रूट्स पर आप खुद को प्राकृतिक खूबसूरती के करीब महसूस करेगें। इस मार्ग पर रेगिस्तान से लेकर वहां की बस्तियां, ऊंट, जेरोफाइटिक पेड़, टीले, पिली मिट्टी और ऐतिहासिक किले इत्यादि का नजारा दिखता हैं। ‘डेजर्ट क्वीन’ नाम की ट्रेन इस रूट से गुजरती हैं, जो 6 घंटे में जोधपुर पहुंचाती हैं।

(7)मंडप से रामेश्वरम

मंडप से रामेश्वरम जाने के दौरान आपको कई यादगार अनुभव मिल जाएगा। इस दौरान आप ट्रेन पर बैठकर समुद्र के ऊपर बने पम्बम ब्रिज से गुजरेंगे, जो कि भारत का दूसरा सबसे लंबा ब्रिज है। यह ब्रिज भारत के प्रमुख क्षेत्रों को पंबन आइलैंड से जोड़ता है। यह पूरा यात्रा लगभग एक घंटे का है, लेकिन बेहद ही रोमांच से भरा है।

(8)माथेरान हिल रेलवे

इस रूट पर सफर करना एक बेहद खुबसूरत अनुभव हैं। यह महाराष्ट्र की विरासत के रूप में बचा एक मात्र रेलवे मार्ग है, जिसे माथेरन को मुंबई के अलावा कई अन्य राज्य के लोग पसंद करते हैं। जानकारों के अनुसार यह रेलवे लाइन 1901 से 1907 के बीच बनकर तैयार हुआ था। इसे अकबर पीरभोय ने बनवाया था। इस रूट पर ट्रेन खूबसूरत घने जंगल और सुरंग से हो कर जाती है।

(9)कर्जत से लोनावला

कर्जत से लोनावला का ट्रेन रूट पश्चिमी घाटी से हो कर गुजरती हैं। इस दौरान रास्ते में आपको ठाकुरवाड़ी, मंकी हिल्स और खंडाला मिलेगा। यह रूट आपको प्राकृतिक के और करीब ले जाता है। खास कर मानसून के मौसम में इस रूट और खुबसूरत हो जाता है।

10.जम्मू से उधमपुर
जम्मू-कश्मीर रेलवे भारत की खूबसूरत रेलवे रूट्स में से एक हैं, जो 20 सुरंगों और पहाड़ों के बीच 100 पुलों से होकर गुजरती है। बर्फीले चट्टान के बीच 53 किमी की यह दूरी तय करना एक बेहतर अनुभव देता है। इस दौरान ट्रेन चिनाब ब्रिज से हो कर गुजरती है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। साथ ही आप श्रीनगर से बारामूला मार्ग पर शानदार बर्फीले पहाड़ का दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.