Madhya Pradesh Latest News

बैतूल की इस नपा में चल रहा अनोखा नियम, टैक्स भरने के बाद ही मिलेंगे ये प्रमाण पत्र

मुलताई नगरपालिका में एक अनोखा नियम चलाया जा रहा है।

बैतूल। बैतूल जिले की मुलताई नगरपालिका में एक अनोखा नियम चलाया जा रहा है। यहां पर किसी को जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र चाहिए, तो पहले अपना बकाया टैक्स चुकाना होगा। इसके बाद ही उन्हें ये प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
यह तरकीब मुलताई नगरपालिका परिषद के सीएमओ नितिन बिजवे ने लगाई है। उन्होंने नगरपालिका के बकाया करों की वसूली हो सके, इसके लिए यह उपाय निकाला है।

कर वसूली के लिए कर्मचारियों को किया निर्देशित

इस मामले को लेकर सीएमओ नितिन बिजवे से चर्चा में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा ही कर्मचारी को निर्देशित किया गया था कि जिन लोगों के ऊपर कर बकाया है सिर्फ उन्हीं लोगों से पहले कर जमा करवाने और फिर प्रमाण पत्र जारी करें। जबकि त्वरित मृत्यु या जन्म होने पर बिना टैक्स जमा करवाए ही प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे है। जिन लोगों द्वारा बीते दो-तीन साल से प्रमाण पत्र नहीं ले जाए गए है या जो लोग प्रमाण पत्र की दूसरी कॉपी लेने आ रहे है, उनसे टैक्स की मांग की जा रही है।

वहीं इस मामले में भाजपा के मुलताई नगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव सहित अन्य नागरिकों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि नगरपालिका द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र नि:शुल्क प्रदान किए जाते है। इसके बावजूद नागरिकों को इस तरह से नियम बनाकर परेशान किया जा रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.