Madhya Pradesh Latest News

रात हुए दो सड़क हादसे, 5 बुरी तरह घायल, दो गंभीर जिला अस्पताल रेफर

Two road accidents happened at night, 5 badly injured, two serious referred to district hospital

बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए, इनमें दो लोग गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे दुनावा चौकी के पास आयोजित चोटी के कार्यक्रम में शामिल होकर हेटीखापा निवासी अजय पुत्र भीमु (23 साल) औऱ राहुल साहू मुलताई की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पारड सिंगा के पास मार्ग पर अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से राहुल के सिर में गंभीर चोट होने से उसे मुलताई सरकारी अस्पताल से बैतूल रेफर किया गया, वहीं राहुल की हालत भी गंभीर है, उसका इलाज किया जा रहा है।

इधर दूसरी दुर्घटना मुलताई के ग्राम बुकाखेड़ी के पास रात 11:00 बजे की है। यहां दो बाइको में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में हिवरा निवासी हेमराज पुत्र रामचरण 40 वर्ष, संजय पुत्र मोनू 30 वर्ष और ग्राम जाम निवासी भिकारी लाल पुत्र रामा प्रति 50 वर्ष घायल हो गए तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.