Madhya Pradesh Latest News

भाजपा ने घोषित की अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी, विधायक बने आमंत्रित सदस्य, देखें किसे मिला कौन सा पद

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डा.कैलाश जाटव, पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुुक्ला की सहमति से मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। घोषित कार्यकारिणी में सुरेश गायकवाड (बैतूलबाजार), राजेश पाटिल (बिरूलबाजार), कपिल बंशकार (चिचोली), जयंत गोहे (आमला), अनिल मंडलकर (बैतूल), सतीश बौरासी (सारनी) को जिला उपाध्यक्ष, संतलाल सूर्यवंशी (भीमपुर), तक्षित सोनारे (बैतूल) महामंत्री, दिनेश सालवे (घोडाडोगरी), श्रवण भीमराव बाघमारे (मुलताई), शिवदास बेले (आठनेर), विजय खातरकर (बैतूल), परमेश्वर नागले (सारनी), रवि पिपले (मुलताई) को जिला मंत्री, विजय गायकवाड (आठनेर) कोषाध्यक्ष, राजेश ढोलेकर (आमला) सहकोषाध्यक्ष, राकेश मंदरे (बैतूल) कार्यालय मंत्री, राहुल बर्डे (पाथाखेडा) मीडिया प्रभारी और गोलू चौकीकर (बगडोना) को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

स्थाई आमंत्रित सदस्यो में डा.योगेश पंडाग्रे, मीनाक्षी मोहबे, अशोक नागले, जगन्नाथ डहेरिया, ऋषभदास सावरकर, ओमकार टिटारे, राजेश झा को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में देवेन्द्र बर्थे, विनय मदने, अनूप भन्नारे, विनोद परदेशी, नौखेलाल गोहे, राजकुमार नागले, प्रकाश डहेरिया, प्रकाश शंकर बिसौने, रामू बिसेन्द्रे, ज्ञानी हनोते, ललीत छत्रपाले, राजेश पहाडे, रितेश बर्थे, माला खातरकर, शारदा पाटिल, कृष्णा भूमरकर,रिपेश बडिये, विशाल थोराथ को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यो में पवन गुुजरे, सतीश जौधलेकर, कुंवरलाल नागले, नितेश भुजवरे, रूपलाल बेलवंशी,राजकुमार मंदरे, भानू चंदेलकर को लिया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.