Madhya Pradesh Latest News

Aaj ka rashifal: इन राशि वालों की आज चमक सकती है किस्मत, पढ़िए आज का राशिफल जज

Aaj ka Rashifal 5 may 2022: आज गुरुवार का दिन है और गुरुवार के दिन को भगवान श्री विष्णु जी के दिन माना जाता है और इस दिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व भी रहता है।

आइए ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं, सभी 12 राशियों का हाल।

 

Aaj ka Rashifal मेषः किसी भी कार्य को संयम और धैर्यता के साथ करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपका वक्त परिवार वालों के साथ व्यतीत हो सकता है। नौकरी में तरक्की होने की उम्मीद है। कारोबार में निवेश करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज शुरु किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से तालमेल ठीक रहेगा।

Aaj ka Rashifal वृषःआज दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप अपने बॉस का दिल अपनी मधुर वाणी से जीत सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। इस राशि के कारोबारी आज नुकसान का सौदा कर सकते हैं। नशे के सेवन से दूर रहें, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

Aaj ka Rashifal मिथुनः आज किसी कार्य के संपन्न होने से मानसिक रूप से खुश रहेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। मित्र की सहयोग से लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चें में वृद्धि हो सकती हैं। शाम को परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

Aaj ka Rashifal कर्कः ऑफिस में आज कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। जिसकी वजह से मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। इस राशि के कारोबारियों को आज उधारी पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Aaj ka Rashifal सिंहः पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। लवमेट के तरफ से सरप्राइज मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।

Aaj ka Rashifal कन्याः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आज शुरु किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, भाग्य पूरा साथ देगा। इस राशि के कारोबारियों को आज मनचाहा लाभ हो सकता है। कानून से जुड़े मामलों में विजय होगी। पिता का आर्थिक सहयोग मिलेगा। किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

Aaj ka Rashifal तुलाः आज आप किसी कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार के लोगों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इस राशि के कारोबारी निवेश करने से पहले सोच-विचार लें। सावधान रहें किसी तीसरे की बात पर विश्वास करना घातक हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Aaj ka Rashifal वृश्चिकः आज दिन की शुरुआत में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से बचें, कानूनी अड़चने पीछा कर सकती हैं। परिवार से आर्थिक मदद मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को उधारी दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

Aaj ka Rashifal धनुः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। राजनीतिक पकड़ मजबूत होगी। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन उत्तम है।

Aaj ka Rashifal मकरः आज दिन की शुरुआत में उलझने आ सकती है। कहीं भी निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ बनाया गए प्लान का परिणाम सकारात्मक होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

Aaj ka Rashifal कुंभः आज का दिन आपके लिए लकी रहने वाला है। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज संतान संबंधी सुखद समाचार मिल सकता है।

Aaj ka Rashifal मीनः शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में मेहनत के मुताबिक लाभ न मिलने से निराश हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से कोई गोपनीय बात साझा कर सकते हैं।


disclaimer: यहां दी गई समस्त जानकारी ज्योतिषाचार्य द्वारा बताए अनुसार है। Betulvarta इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.