Madhya Pradesh Latest News

सूदखोर बना साथी: पत्नी का इलाज कराने लिए थे 2 लाख उधार, साथी कर्मचारी ने वसूल डाले 41 लाख, आरोपी गिरफ्तार

Partner became a usurer: 2 lakhs were borrowed for the treatment of wife, fellow employee recovered 41 lakhs, case registered

Betul News: बैतूल जिले की मुलताई नगर पालिका में सूदखोरी का मामला सामने आया है। यहां पर एक कर्मचारी से उसी के साथी कर्मचारी से 2 लाख के बदले 41 लाख रुपए वसूल कर डालें। अब पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी ने पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज पत्रकार वार्ता में डीएसपी पल्लवी गौर और टीआई सुनील लाटा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया प्रार्थी मुन्नालाल रगड़े निवासी राजीव गांधी वार्ड मुलताई (64 साल) रिटायर्ड नगर पालिका कर्मचारी है। उन्होंने पत्नी के इलाज के लिए वर्ष 2002 में राजा चंडालिया निवासी गांधी वार्ड मुलताई से 2 लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद मुन्नालाल ने राजा को नगद 7 लाख रुपए दिए। वहीं अपने वेतन से चेक के माध्यम से वर्ष 2007 से 2019 तक प्रतिमाह 24000 रुपए दिए। इस तरह कुल 34 लाख 56 हजार रुपए वे दे चुके हैं। राजा ने मुन्नालाल से कोरे चेकों पर भी हस्ताक्षर करा लिए। राजा ने 2 लाख के एवज में मन्नालाल से सन 2002 से 2020 तक नगद और चेक के माध्यम से 41 लाख 56 हजार रुपए वसूल लिए।

 

इस पूरे मामले में पुलिस ने राजा के खिलाफ धारा 3, 4 मध्य प्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं राजा की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि लगभग 10 लाख रुपए बैंक के माध्यम से दिया गया है। जिसे रिकॉर्ड के तौर पर जब्त कर लिया है।

 

पुलिस ने मुन्ना लाल की शिकायत पर आरोपी राजा चंडालिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.